Home देश /विदेश की ख़बरें हमास ने स्वीकार किया गाजा युद्धविराम समझौता

हमास ने स्वीकार किया गाजा युद्धविराम समझौता

29
0
Lets be Social Responsible

हमास ने मिस्र द्वारा प्रस्तावित गाजा युद्धविराम समझौते को स्वीकार कर लिया है। इस समझौते का वैश्विक ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। वर्तमान में हमास का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मिस्र की राजधानी काहिरा में मौजूद है। इस समझौते को लागू कराने के लिए अमेरिका और कतर ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ था।

सऊदी अखबार अल-शार्क ने शनिवार को बताया कि हमास ने गाजा युद्धविराम समझौता स्वीकार कर लिया है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हमास शनिवार या इतवार को इस समझौते का ऐलान कर सकता है कि वह गाजा पट्टी में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार कर रहा है। मिस्र की मीडिया ने भी बताया है कि मिस्र के मध्यस्थों और हमास के बीच गाजा पट्टी में संभावित युद्धविराम के संबंध में कई मुद्दों पर आम सहमति बन गई है। इस समय मिस्र की राजधानी काहिरा में इजरायल और हमास के अधिकारी संघर्ष विराम समझौते पर बातचीत के लिए मौजूद हैं।

सूत्रों ने कहा कि हमास प्रतिनिधिमंडल की काहिरा यात्रा मिस्र की यह गारंटी मिलने के बाद ही तय हुई कि गाजा में युद्धविराम हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, मिस्र ने हमास को किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहने पर गाजा में फिर से भयंकर तनाव बढ़ने की चेतावनी दी है। बताया गया है कि यूएस सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक विलियम बर्न्स जल्द ही मिस्र का दौरा करने वाले हैं। यह यात्रा युद्धविराम समझौते के त्रिपक्षीय प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें मिस्र, संयुक्त राज्य अमेरिका और कतर शामिल हैं।

यह समझौता जल्द ही लागू हो जाये तो पुरे विश्व के लिए बेहतर होगा क्यूंकि इस युद्ध की आड़ में कुछ देश जैसे चीन और रूस अपने -अपने हित साधने में लगे हुए हैं ,जिससे पूरी दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर खड़ी हुई है।

अस्वीकरण: लेखक की सर्वोत्तम जानकारी के अनुसार, यह लेख सटीक और सत्य है। सामग्री का उपयोग व्यवसाय, वित्त, कानून या प्रौद्योगिकी के विषयों में किसी वकील या अन्य योग्य सलाहकार से परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। यह केवल सूचनात्मक या मनोरंजक कारणों से है

Previous articleताइवान पर कब्जे के लिए चीन बना रहा महाप्लान
Next articleनाटो प्रमुख ने हथियार प्रतिबंध हटने के बाद रूसी चेतावनियों को खारिज किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here