Home देश /विदेश की ख़बरें मॉस्को खुनी आतंकी हमले में अब तक 143 की मौत, 11 गिरफ्तार

मॉस्को खुनी आतंकी हमले में अब तक 143 की मौत, 11 गिरफ्तार

53
0
Lets be Social Responsible

रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 143 हो गई है। हमले के बाद शनिवार को राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित किया उन्होंने देशवासियों से इस मुश्किल घडी में हौंसला बनाये रखने की अपील के साथ ही 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पुतिन ने कहा कि हमलावरों ने आतंकी हमले के बाद यूक्रेन की तरफ भागने की कोशिश की थी लेकिन सभी को पकड़ लिया गया है और अब उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

पुतिन ने कहा कि हमारे दुश्मन हमें बांट नहीं सकते और उनकी किसी भी ऐसी कोशिश का हम मुहतोड़ जवाब देंगे । रूस की पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 हमलावर हैं और 7 लोग उनकी मदद करने वाले बताए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के सिक्योरिटी सर्विस के चीफ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया है कि चार संदिग्ध सफेद रंग की कार में भागने की कोशिश कर रहे थे। इन्हें रूस-यूक्रेन बॉर्डर से पकड़ लिया गया है । सभी को मॉस्को ले जाया गया है जहाँ उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पुतिन ने कहा कि हमारे दुश्मन हमें बांट नहीं सकते और उनकी किसी भी ऐसी कोशिश का हम मुहतोड़ जवाब देंगे

रूसी मीडिया हाउस RT की रिपोर्ट के मुताबिक जांच एजेंसियों ने बताया है कि आतंकी हमला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था । हमलावरों के लिए पहले से ही क्रोकस सिटी हॉल में हथियार छिपाकर रखे हुए थे जिसकी जांच अभी की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित हमलावर अपना गुनाह कबूल कर रहा है और वो अपनी पूरी प्लानिंग के बारे में बता रहा है। हमलावर इस योजना के साथ आए थे कि वो हमला कर यूक्रेन की तरफ भागेंगे। 3 हमलावरों की तस्वीर भी जारी की गई है।

अस्वीकरण: लेखक की सर्वोत्तम जानकारी के अनुसार, यह लेख सटीक और सत्य है। सामग्री का उपयोग व्यवसाय, वित्त, कानून या प्रौद्योगिकी के विषयों में किसी वकील या अन्य योग्य सलाहकार से परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। यह केवल सूचनात्मक या मनोरंजक कारणों से है

 
 
 
 
Previous articleअपनी कमियों से प्यार करें
Next articleरूस ने मॉस्को हमले पर अमेरिका से सवाल किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here