Home देश /विदेश की ख़बरें रूस ने मॉस्को हमले पर अमेरिका से सवाल किया

रूस ने मॉस्को हमले पर अमेरिका से सवाल किया

46
0
Lets be Social Responsible

रूस ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इस दावे पर संदेह जताया है कि 23 मार्च को मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ था, जिसमें143 लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हो चुके हैं। इस्लामिक स्टेट ने रूस में हुए दो दशकों में अभी तक सबसे घातक हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसे अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह ऐसा मानता है। हालाँकि, रूस ने इस दावे पर सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि अमेरिका आतंकवादी संगठन (इस्लामिक स्टेट)का उल्लेख करके यूक्रेन और उसके राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को बचाने का प्रयास कर रहा है।

क्रेमलिन ने कहा कि वह मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल नरसंहार की जिम्मेदारी के इस्लामिक स्टेट (इस्लामिक स्टेट – खुरासान प्रांत) के दावों पर कोई अभी निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते क्योंकि जांच चल रही है। ज्ञात रहे कि इसी शुक्रवार शाम को हमलावर मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में जबरदस्ती घुस गए, उपस्थित लोगों पर गोलियां चला दीं और परिसर में आग लगा दी थी , इस हमले में 143 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

अस्वीकरण: लेखक की सर्वोत्तम जानकारी के अनुसार, यह लेख सटीक और सत्य है। सामग्री का उपयोग व्यवसाय, वित्त, कानून या प्रौद्योगिकी के विषयों में किसी वकील या अन्य योग्य सलाहकार से परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। यह केवल सूचनात्मक या मनोरंजक कारणों से है

Previous articleमॉस्को खुनी आतंकी हमले में अब तक 143 की मौत, 11 गिरफ्तार
Next articleमॉस्को नरसंहार: कैसे तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्ज़ा आईएसआईएस की वैश्विक वापसी में मदद कर रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here