Home देश /विदेश की ख़बरें भारतीय नौसेना ने तेल से लदे समुद्री जहाज़ को Houthi आतंकवादियों से...

भारतीय नौसेना ने तेल से लदे समुद्री जहाज़ को Houthi आतंकवादियों से बचाया

51
0
Lets be Social Responsible

एक पनामा-ध्वजांकित समुद्री जहाज़ जिसमे बड़ी मात्रा में कच्चा तेल लदा हुआ था उसपर बीतेदिन Houthi उग्रवादियों ने मिसाइलों से हमला हुआ , हमले की खबर मिलते ही भारतीय नौसेना विध्वंसक (आईएनएस कोच्चि ) जहाज़ वहां उनकी रक्षा के लिए पहुँच गया जिस से वो उग्रवादी भाग खड़े हुए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड भी इस सारे समुद्री इलाके की चौकसी रखता है। अमेरिकी नौसेना के अधिकारिओं ने कहा कि ईरान समर्थित हौथीHouthi उग्रवादियों ने यमन से लाल सागर में व्यापारिक जहाज मैशा और एमवी एंड्रोमेडा स्टार के पास तीन जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। लेकिन भारतीय नौसेना ने सुचना मिलते ही कार्यवाही की जिससे एक बड़ी आतंकवादी लूट होने से पहले ही करोड़ों डालरों का माल बचा लिया गया ।

22 भारतीय नागरिकों सहित चालक दल के कुल 30 सदस्यों के सुरक्षित होने की सूचना है और जहाज अगले बंदरगाह के लिए अपने निर्धारित पारगमन को जारी रख रहा है।

यह ताज़ा घटना हौथी आतंकवादियों द्वारा लाल सागर में विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच सामने आई है।

पिछले कुछ हफ्तों में, भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिंद महासागर में ऐसे ही कई विभिन देशों के व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों से उनको बचते हुए उन्हें सहायता प्रदान की है।

अस्वीकरण: लेखक की सर्वोत्तम जानकारी के अनुसार, यह लेख सटीक और सत्य है। सामग्री का उपयोग व्यवसाय, वित्त, कानून या प्रौद्योगिकी के विषयों में किसी वकील या अन्य योग्य सलाहकार से परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। यह केवल सूचनात्मक या मनोरंजक कारणों से है

Previous articleमैच्योरिटी को मनोवैज्ञानिक तौर पर समझना
Next articleपोलैंड ने नाटो हमले की स्थिति में रूस को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here